*धान खरीदी में अनियमितता: तरवरपुर खरीदी प्रभारी पर एफआईआर दर्ज*
*65 लाख रूपए से अधिक कीमत के धान का गबन*
मुंगेली, 08 अक्टूबर 2025// खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में शासन की महत्वाकांक्षी धान खरीदी कार्य में अनियमितता पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार खरीदी केन्द्र तरवरपुर के खरीदी प्रभारी श्री सरजू बघेल पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर शाखा सेतगंगा के प्रबंधक श्री सुमरन दास मानिकपुरी की शिकायत पर पुलिस ने 65 लाख रूपए से अधिक कीमत के 02 हजार 97 क्विंटल धान के गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
सहायक आयुक्त सहकारिता श्री हितेश श्रीवास ने बताया कि वर्ष 2024-25 में शासन के निर्देशानुसार 15 नवम्बर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक धान खरीदी कार्य संपन्न किया गया। इस दौरान धान खरीदी तरवरपुर के खरीदी प्रभारी श्री सरजू बघेल द्वारा 65 लाख रूपए से अधिक कीमत के 02 हजार 97 क्विंटल धान का लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि गठित टीम द्वारा जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त राशि का दुरुपयोग किया गया है। जांच के बाद प्रबंधक सहकारी केंद्रीय बैंक ने इस संबंध में थाना सेतगंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4) एवं 316(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
बताते चले कि कई और नाम हैं जिनका खुलासा होना अभी बाकी है बताते चले कि कई लोगों के खिलाफ कार्यवाही की शिकायतें विभाग को प्राप्त हुई हैं जिसमें जॉच जारी है, जांच में पुष्टि होने पर उनके खिलाफ भी जिला प्रशासन एक्शन ले सकता हैं,
सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं मुंगेली के प्रमुख श्री हितेश कुमार श्रीवास के द्वारा पूर्व में भी कई मामलों में गहन व सूक्ष्मता से जांच करके जॉच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराया गया है, व कड़ा एक्शन लिया गया है, श्री हितेश कुमार श्रीवास के आने से जिले में एक के बाद एक भ्रष्ट धान खरीदी प्रभारीयो पर कार्यवाही हुई है, जिससे कि आम लोगों का सहकारिता विभाग व जिला प्रशासन पर भरोसा बढ़ा है,