प्रांतीय आव्हान पर प्रदेश स्तरीय हड़ताल जो कि 29/12/25 से 31/12/25 तक प्रस्तावित है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन शाखा मुंगेली के पदाधिकारी आज दिनांक 21/12/25 को जिले के सभी कार्यालयों का सघन संपर्क कर सभी कर्मचारी और अधिकारियों को 11 सूत्रीय मांग पत्र के साथ अवकाश आवेदन वितरित किए। सभी साथियों से *"कलम बंद काम बंद कम्प्यूटर बंद"* कर सामूहिक रूप से हड़ताल में सम्मिलित होने का निवेदन किया गया। फेडरेशन में शामिल सभी संगठन एकजुटता दिखाते हुए तीन दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल में शामिल होने का निश्चित किया। जिला संयोजक जे एस ध्रुव, उप संयोजक बिंदु भास्कर, प्रवक्ता अत्रि प्रताप सिंह, संरक्षक आई पी यादव, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, जिला प्रभारी महादेव यादव, लोरमी पथरिया संयोजक रामसिंह राजपूत , अरुण जायसवाल और कार्यकारिणी सदस्य अरुण बघेल कलेक्ट्रेड मुंगेली , शिक्षा विभाग, खाद्य विभाग, कोषालय, जन संपर्क , मत्स्य, आबकारी विभाग, श्रम विभाग, तहसील ऑफिस , जनपद ऑफिस, कृषि मुख्यालय इत्यादि सभी कार्यालय में जन संपर्क किए। सामूहिक अवकाश का वितरित आवेदन 26/12/25 को संग्रहित किया जाएगा।
प्रांतीय आव्हान पर प्रदेश स्तरीय हड़ताल जो कि 29/12/25 से 31/12/25 तक प्रस्तावित है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन शाखा मुंगेली के पदाधिकारी आज दिनांक 21/12/25 को जिले के सभी कार्यालयों का सघन संपर्क कर सभी कर्मचारी और अधिकारियों को 11 सूत्रीय मांग पत्र के साथ अवकाश आवेदन वितरित किए,,,,
byAKSHAT THAKUR
-
0