*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आयोजन 10 फरवरी को*
*मुख्यमंत्री श्री साय कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से होंगे शामिल*
*आदर्श कृषि उपज मंडी मुंगेली में होगा आयोजन, 94 जोड़े बंधेगे परिणय सूत्र में*
मुंगेली, 09 फरवरी 2026// जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में 10 फरवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल होकर नव विवाहितों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम में 94 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। साथ ही मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर, नगरपालिका अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और वर-वधु के परिजन शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन
कल दिनांक 10 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे, आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर, मुंगेली में किया जाएगा।