वार्ड नंबर 13 में यादव गली बना जल भराव का केन्द्र बिलासपुर कलेक्टर से की गई मामले की शिकायत,,,, पढ़े पूरी खबर।


वार्ड नंबर 13 में यादव गली बना जल भराव का केन्द्र बिलासपुर कलेक्टर से की गई मामले की शिकायत,,,, पढ़े पूरी खबर।

बिलासपुर= बिलासपुर जिले का वार्ड नंबर 13 यादव गली इन दिनों समस्या का गढ़ सा बन चुका है, बताते चलें कि इस पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई है वार्ड नंबर 13 दीनदयाल कालोनी के बगल में यादव गली है जहां दीनदयाल का सिवरेज का पानी यादव गली मोहल्ले में घुस रहा है जिसके कारण यहां के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे कि भविष्य में गंदे पानी के भराव के चलते पानी में मच्छड़ व बदबूदार विषैले द्रव्य पदार्थ के कारण भविष्य में गंभीर बीमारी उत्पन्न हो सकती है, यहां के निवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रकार का समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में अब तक आगे क्या कार्यवाही होती है, 
Previous Post Next Post