मुंगेली जिले में कन्नौजिया क्षत्रिय समाज का चुनाव 15 तारीख को होगा सम्पन्न बड़ी संख्या में समाज के लोग होंगे शामिल, तैयारियां हुई पूरी, थाना प्रभारी को भी लिखा गया पत्र,,,, पढ़े पूरी खबर।


*मुंगेली जिले में कन्नौजिया क्षत्रिय समाज का चुनाव 15 तारीख को होगा सम्पन्न बड़ी संख्या में समाज के लोग होंगे शामिल, तैयारियां हुई पूरी,,,, पढ़े पूरी खबर।
बिलासपुर/मुंगेली =
कन्नौजिया क्षत्रिय समाज केंद्रीय निर्वाचन 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में केंद्रीय निर्वाचन समिति तथा चुनाव संचालन समिति के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा अधिकारियों को उनके दायित्वों के प्रति आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए,
*सूचना / निवेदन*

कन्नौजिया क्षत्रिय समाज केंद्रीय निर्वाचन–2026 के अंतर्गत दिनांक 15 फरवरी को निर्धारित अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु, उपरोक्त  में उल्लिखित नाम की ड्यूटी मतदान अधिकारी के रूप में नियुक्त की गई है।

बताते चलें कि इस चुनाव में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की पहुंचने की उम्मीद है जिसके कारण थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े को भी जानकारी दी गई है ताकि यातायात की व्यवस्था सुचारू रूप से हो सके किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान किया जाएगा व 4 से 5 बजे तक काउंटिंग की जाएगी। 




Previous Post Next Post