विश्व कैंसर दिवस पर पदमपुर में जन जागरूकता अभियान — कैंसर से बचाव का दिया गया सशक्त संदेश ,,,,,,


*विश्व कैंसर दिवस पर पदमपुर में जन जागरूकता अभियान — कैंसर से बचाव का दिया गया सशक्त संदेश*


 *कैंसर का जल्दी पहचान ही जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा” — डॉ मनीष बंजारा पदमपुर में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता अभियान*
पदमपुर l। राष्ट्रीय कार्यक्रम गैर संचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक जागरूकता एवं जनहितकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को मुख कैंसर, स्तन कैंसर एवं ग्रीवा कैंसर के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच और रोकथाम के महत्व को समझाना रहा।
इस अवसर पर डॉ मनीष बंजारा ने बताया कि कैंसर लाइलाज नहीं है — समय पर जांच, सही इलाज और स्वस्थ जीवनशैली से बचाव संभव है। कैंसर के प्रारंभिक लक्षण, जोखिम कारक, बचाव के उपाय एवं नियमित स्क्रीनिंग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि तंबाकू और गुटखा का सेवन मुख कैंसर का प्रमुख कारण है, जबकि महिलाओं में स्तन एवं ग्रीवा कैंसर की समय पर पहचान जीवन बचाने में निर्णायक भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्तन स्वयं परीक्षण, ग्रीवा कैंसर स्क्रीनिंग एवं सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।

“कैंसर से डरने की नहीं, जागरूक होने और समय पर जांच कराने की आवश्यकता है। यदि कैंसर की पहचान शुरुआती अवस्था में हो जाए, तो इसका उपचार संभव है और जीवन सुरक्षित रखा जा सकता है। हमारा लक्ष्य है कि हर व्यक्ति स्वास्थ्य के प्रति सजग बने और जांच को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए।”
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को यह प्रेरक संदेश दिया गया कि “जल्दी पहचान ही जीवन रक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है” और स्वस्थ जीवनशैली, तंबाकू से दूरी, संतुलित आहार एवं नियमित जांच के माध्यम से कैंसर से बचाव संभव है। इस अवसर पर सीमा पहारी,सुनीता मिरि,जलेश्वरी मिरि, मोनिका जांगड़े, सुधा,त्रिवेणी,किशोर संतोष,अंकिता, रितेश, रीना उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post