BREAKING NEWS = स्वास्थ्य विभाग में तीन पदों में हुई पांच की नियुक्ति मामले में जॉच प्रक्रिया हुई पूरी जॉच अधिकारी ने मामले की जानकारी सौंपी CMHO को ,,,, पढ़े पूरी खबर।
बिलासपुर/मुंगेली = मुंगेली जिले में वर्ष 2012=13 में चतुर्थ श्रेणी में 3 पदों की नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी जिसमें से शिकायतकर्ता ने यह आरोप लगाया है कि तीन में पांच लोगों का चयन किया गया है, जो कि नियम विरुद्ध हैं, इतना ही नहीं अनुसूचित जाति के पद को विलोपित करते हुए ओबीसी उम्मीदवार का चयन किया गया है, जिससे कि पूरा का पूरा फर्जीवाड़ा हुआ है, बताते चलें कि इस पूरे मामले में संभाग आयुक्त कार्यालय बिलासपुर को शिकायत देने पर जॉच आगे बढ़ पाई है, जानकारी लेने पर जॉच अधिकारी डॉ सुदेश कुमार रात्रे ने जॉच रिपोर्ट की कॉपी CMHO को देने की बात कही है अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में अधिकारियों द्वारा क्या जांच किया गया है, व इस पूरे मामले में साजिशकर्ता कौन कौन है, क्या पूर्व cmho का नाम भी इस मामले में उजागर होगा क्योंकि cmho द्वारा ही भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, बरहाल इस पूरे मामले की जानकारी cmho मुंगेली के संज्ञान में है, जॉच अधिकारी द्वारा पूरे मामले की जाँच विधिवत करने की बात कही गई है, बताते चलें कि पूर्व में भी फर्जी नियुक्ति मामले में स्वास्थ्य विभाग में एक कर्मचारी को बर्खास्त किया जा चुका है, जिसमें बिना आवेदन दिए ही अभ्यर्थी का चयन कर लिया गया था, जिला प्रशासन को ऐसे मामलों में निष्पक्ष कार्यवाही करनी चाहिए ताकि विभाग में योग्य व्यक्ति का चयन हो सके किसी नागरिक के साथ अन्याय ना हो।