जिला आयुष अधिकारी डॉ यशपाल सिंह ध्रुव की बड़ी कार्यवाही लंबे समय से अनुपस्थित औषधालय सेवक ऋषिकेश भारद्वाज को किया निलंबित ,,,, पढ़े पूरी खबर।



*लंबे समय से अनुपस्थित औषधालय सेवक निलंबित*
बिलासपुर 12 फरवरी 2025/ शासकीय आयुर्वेद औषधालय घुटकू में पदस्थ औषधालय सेवक ऋषिकेश भारद्वाज को लंबे समय से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित कर दिया गया है। वे दिनांक 28 अक्टूबर 2025 से अपने कर्तव्यों से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित थे। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला आयुष अधिकारी, बिलासपुर द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए तथा कलेक्टर बिलासपुर के अनुमोदन पश्चात भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है।निलंबन अवधि के दौरान श्री भारद्वाज का मुख्यालय शासकीय आयुर्वेद औषधालय पुडू, जिला बिलासपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में अनुशासनहीनता और अनधिकृत अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा।
Previous Post Next Post