मुंगेली = मुंगेली जिले के एक छोटे से गांव ग्राम पंचायत टेढ़ाधौरा में श्रीनेत परिवार में जन्मी सुप्रिया सिंह जिनके पिता का नाम वैदेहीशरण सिंह है, एक सामान्य परिवार में जन्मी सुप्रिया सिंह जिनका चयन सीडीएस जैसी प्रतिष्ठित एवं कठिन परीक्षा को शानदार ढंग से उत्तीर्ण कर अखिल भारतीय स्तर पर 4 वीं रैंक प्राप्त करते हुए लेफ्टिनेंट के पद तक पहुँचकर परिवार और ठाकुर समाज का नाम गौरवान्वित करने वाली हमारी प्यारी छोटी बहना सुप्रिया सिंह, सुपुत्री आदरणीय वैदेही शरण सिंह , को हृदय से ढेरों बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। ऐतिहासिक उपलब्धि केवल एक परीक्षा में सफलता नहीं, बल्कि अथक परिश्रम, अटूट आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। सुप्रिया सिंह की मेहनत ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और सच्ची लगन से हर शिखर को प्राप्त किया जा सकता है। आज सुप्रिया सिंह की सफलता से न केवल परिवार, बल्कि पूरा समाज गर्व और सम्मान का अनुभव कर रहा है। अनगिनत बेटियों और युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा स्थापित की है कि सपने बड़े देखो और उन्हें साकार करने का साहस भी रखा। ईश्वर से प्रार्थना है कि सदैव यश, सम्मान, साहस और नई ऊँचाइयों से परिपूर्ण रहे।
मुंगेली जिले के एक छोटे से गांव टेढ़ाधौरा में श्रीनेत परिवार में जन्मी सुप्रिया सिंह का लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ चयन अखिल भारतीय स्तर पर हासिल किया चौथा स्थान,,,,, पढ़े पूरी खबर।
byAKSHAT THAKUR
-
0