राजकिशोर नगर स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में हुई बड़ी लूट और सीपत की घटना के बाद बिलासपुर पुलिस के रणनीति के साथ कार्रवाई करने पर पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित,,,,,

राजकिशोर नगर स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में हुई बड़ी लूट और सीपत की घटना के बाद बिलासपुर पुलिस ने जिस तेजी और रणनीति के साथ कार्रवाई की, उसने प्रदेशभर में एक मिसाल कायम की है। आईजी रामगोपाल गर्ग और एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में चलाए गए “ऑपरेशन गोल्ड” के तहत अंतरराज्यीय गिरोह को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया और लूटा गया सामान सुरक्षित बरामद किया गया।
इसी सफलता के बाद बिलासा गुड़ी स्थित चेतना हॉल में सराफा व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस और सराफा कारोबारियों के बीच सुरक्षा को लेकर समन्वय और मजबूत करने पर जोर दिया गया
पूर्व सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में आईजी रामगोपाल गर्ग, एसएसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी पंकज पटेल सहित “ऑपरेशन गोल्ड” की 11 सदस्यीय स्पेशल टीम का शॉल और मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। व्यापारियों ने पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई की खुलकर प्रशंसा की।

Previous Post Next Post