*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि..*
*उन्होंने किसानों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री किसानों के दर्द और मेहनत को समझते हैं और होली से पहले किसानों के मेहनत और पसीने का सौगात देने के लिए आज आपके बीच उपस्थित है।*
*अन्नदाताओं और किसानों की मेहनत के कारण ही छत्तीसगढ़ खुशहाल है*
*3 साल में चार लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हुई है 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई है*
*मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सड़क, सिंचाई सहित विकास के सभी आयामों में बेहतर कार्य हुआ है*
*विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना के साथ छत्तीसगढ़ में विकास की दशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है*
*कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि...*
*कृषि उन्नति योजना का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री जी किसानों के बीच आए हैं यह बहुत ही ऐतिहासिक क्षण है*
*10 हजार 300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि मुख्यमंत्री आज किसानों के खाते में सीधे अंतरित करेंगे*
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर साल किसानों के खाते में धान की राशि अंतरित की जा रही है*
*उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि धान से ज्यादा लाभकारी दलहन एवं तिलहन के फसलों के उत्पादन में होता है*
*उन्होंने किसानों को फसल विविधीकरण अपने के लिए प्रोत्साहित किया*
*खेती किसानी में नवाचार और परिवर्तन से ही किसानों में समृद्धि आएगी*
*प्रदेश में दुग्ध उत्पादन मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है*
*उन्होंने किसानों को मिश्रित कृषि को बढ़ावा देने के लिए भी प्रोत्साहित किया*
*अंधाधुंध रासायनिक खाद के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता खराब हो रही है इसलिए उन्होंने किसानों को जैविक खेती की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया*
*उन्होंने किसानों को राशि अंतरित करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया*
*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि...*
*आज का दिन किसान भाइयों के सम्मान का दिन है*
*25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों ने धान बेचा है कृषक उन्नति योजना के माध्यम से आज 10 हजार करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई है। किसान भाई होली का त्योहार अच्छे से बनाएं इसलिए होली के पूर्व या राशि प्रदान की जा रही है*
*इस बार किसानों को बारदाने की कोई समस्या नहीं हुई, किसानों के खाते में राशि भी समय पर पहुंची है*
*हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है, हमारी सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए उनके लिए उसे प्रगतिशील योजनाएं लाई है। किसान क्रेडिट कार्ड का फायदा आज करोड़ों किसान उठा रहे हैं। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर खेती किसानी के लिए राशि प्रदान की जा रही है*
*किसानों को धान की अच्छी कीमत दे रहे हैं ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं है*
*भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में में भी राशि अंतरित की जा रही है। खाद में सब्सिडी, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार सहित किसानों की समृद्धि के लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है*
*सहकारिता का विस्तार करते हुए इसे लाभकारी बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है*
*देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को। 6000 रुपए सम्मान निधि की राशि प्रदान की जा रही है।*
*इस वर्ष के बजट में 13 हजार करोड़ से अधिक की राशि कृषि के लिए रखा गया है यह किसानों के प्रति प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता को दर्शाता है।*
*किसानों को खेतों में पर्याप्त पानी मिले इसलिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है*
*आज नक्सलवाद बस्तर क्षेत्र से समाप्त की ओर है। और इस दिशा में हम सफल हो रहे हैं निश्चित रूप से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का संकल्प पूरा होगा*
*छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए एनडीडीबी से समझौता किया गया है और अब छत्तीसगढ़ में भी दुग्ध की क्रांति आने वाली है*
*मोदी के सभी गारंटी को पूरा करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है*
*आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख गरीबों को आवास स्वीकृत दिया गया*
*सरकार द्वारा सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है। प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए ई ऑफिस का संचालन किया जा रहा है*
*हमारा 11000 करोड रुपए का राजस्व बढ़ा है*
*छत्तीसगढ़ खनिज की दृष्टि से संपन्न राज्य है,इन सब के युक्तियुक्त उपयोग से छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं*
*उन्होंने बिलासपुर जिलों में 263 करोड रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं*