ब्रह्माकुमारी शुभम विहार सेवा केंद्र द्वारा 8 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन ,,,,, पढ़े पूरी खबर।


ब्रह्माकुमारी शुभम विहार सेवा केंद्र द्वारा 8 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन 
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शुभम विहार सेवा केंद्र द्वारा शांति नगर महिला मंडल समिति की अध्यक्षता आभा शुक्ला बहन, उपाध्यक्ष कीर्ति बहन, शांति नगर गीता पाठशाला की संचालिका संगीता श्रीवास्तव सहित समिति की सभी बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया शुभम बिहार सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सभी को महिला दिवस का महत्व बताते हुए कहा विश्व की सबसे बड़ी महिला संगठन ब्रह्माकुमारी संस्था है जो बहनों द्वारा संचालित है संस्था का उद्देश्य बताते हुए सभी को परमात्मा का सत्य परिचय दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित द्वारा हुआ, तत्पश्चात आमंत्रित महिलाओं का सम्मान क्राउन, माला, श्रीफल, प्रसाद, स्मृतिचिन्ह देकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभा शुक्ला,कीर्ति सिंह संस्था की महिमा करते आभार प्रदर्शन किया।
Previous Post Next Post