प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर ने 86.10% अंक प्राप्त कर हासिल किया NQAS प्रमाणीकरण* — *भय से विश्वास तक की प्रेरणादायक यात्रा


*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर ने 86.10% अंक प्राप्त कर हासिल किया NQAS प्रमाणीकरण* — *भय से विश्वास तक की प्रेरणादायक यात्रा*

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) में 86.10% अंक प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह मानक भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा विकसित एक ऐसा सशक्त ढांचा है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। 
यह उपलब्धि केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, समर्पण और सेवा भावना का परिणाम है।
डॉ मनीष बंजारा ने बताया कि वर्ष 2022 में जब इस केंद्र में पहली पदस्थापना हुई, तब अस्पताल की जर्जर स्थिति ने मन में चिंता और भय उत्पन्न किया था। लेकिन उसी क्षण एक दृढ़ संकल्प लिया गया—इस परिस्थिति को बदलकर एक बेहतर, भरोसेमंद और सशक्त स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करना है।
तीन वर्षों की निरंतर मेहनत, टीमवर्क और समर्पण ने आज इस केंद्र की तस्वीर बदल दी है। अब यह केंद्र न केवल बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहा है, बल्कि मरीजों के मन में विश्वास और सुरक्षा की भावना भी स्थापित कर रहा है।
यह बदलाव केवल भवन और व्यवस्थाओं का नहीं, बल्कि आशा, सेवा और विश्वास के पुनर्निर्माण की कहानी है।
इस सफलता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्राम सरपंच अनिल जायसवाल एवं स्थानीय नागरिकों का भावनात्मक योगदान एवं मार्गदर्शन समय-समय पर प्राप्त सहायता का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह केंद्र आज जनसहयोग और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है।
भविष्य में भी इस केंद्र को और बेहतर बनाने, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को निरंतर सुदृढ़ करने और प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का संकल्प जारी रहेगा।
🙏 "आपका विश्वास, हमारी प्रेरणा" 🙏
Previous Post Next Post