बिलासपुर जिले में धान उठाव नहीं होने से मचा हाहाकार तेज धूप से बढ़ रही धान सूखने सहित कई समस्या ,,,,

बिलासपुर जिले में धान उठाव नहीं होने से मचा हाहाकार तेज धूप से बढ़ रही धान सूखने सहित कई समस्या ,,,,

बिलासपुर= बिलासपुर जिले के कई धान खरीदी केन्द्रों में लगातार धान का उठाव नहीं होने से कई समस्याएं उत्पन्न हो रही है जिससे कि समिति प्रबंधको को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, बताते चलें कि वर्ष 2025=26 में धान खरीदी के बाद अब तक समस्त धान खरीदी केन्द्रों में धान का उठाव हो जाना था लेकिन कही 2 हजार कुंटल तो कही 5 हजार कुंटल तो कही 21 हजार कुंटल तक का धान का उठाव अभी भी बाकी है समिति प्रबंधको का कहना है कि कुछ मीलरों द्वारा धान का उठाव नहीं किया जा रहा है, बताते चलें कि इन मिलरो के चलते धान के शॉर्टेज की समस्या भविष्य में उत्पन्न हो सकती है समिति में खुले में रखा धान अभी भी तेज धूप व गर्मी की वजह से सुख रहा है, जिससे कि शासन को भविष्य में आर्थिक क्षति होने की संभावना प्रतीत हो रही है ऐसे में अधिकारियों को और बिलासपुर कलेक्टर को मामले को संज्ञान में लेना चाहिए ताकि सभी समितियों में 0 % शॉर्टेज लाया जा सके अर्थात् सभी समितियों में रखा सम्पूर्ण धान का उठाव किया जा सके । 
Previous Post Next Post