गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालो पर खाद्य विभाग की लगातार कार्यवाही जारी अनावश्यक स्टॉक संग्रह न करें हितग्राही भी,,,, पढ़े पूरी खबर
बिलासपुर= बिलासपुर जिले में खाद्य विभाग की नियम विरुद्ध स्टॉक संग्रह वाले गैस गोदाम कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की है, बताते चलें कि लगातार 3 दिन से बड़ी संख्या में छापामार कार्रवाई की गई है, व कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों का भांडा फोड़ भी किया गया है, ठीक इसी तरह बताते चलें कि लोगों ने बेवजह अपने अपने घरों पर स्टॉक संग्रह किया हुआ है जैसे कि 2 सिलेंडरो वाले 2 कार्ड में सबको बुकिंग करने की एडवांस में कोशिश की गई है जिससे कारण गैस एजेंसियों में कौतूहल/अफरा तफरी की स्थिति देखने को बन रही है, सहायक खाद्य अधिकारी ने बताया कि लोग 1 सिलेंडर लेकर तुरंत नंबर लगाकर अनावश्यक स्टॉक संग्रह कर बेवजह लाइन लगा रहे हैं जिसके कारण भीड़ उमड़ आई है, अब देखने वाली बात यह है कि इस प्रकार का भीड़ गैस एजेंसियों में कब तक नजर आता है और किनके किनके ऊपर कार्यवाही की गाज गिर सकती है।