सरकंडा अटल आवास बना जी का जंजाल दिनभर होती है नशाखोरी चाकूबाजी कई बार कराया जा चुका है एफ आई आर दर्ज,,,,, पढ़े पूरी खबर।
बिलासपुर= बिलासपुर जिले का सरकंडा एरिया में लगातार एक के बाद एक समस्या उत्पन्न होती है घनी आबादी के कारण लगातार वारदात आए दिन घटते रहती हैं हालांकि पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार कार्यवाही की जाते रही है लेकिन उसके बाद भी अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है, बताते चलें कि शान्ति कुंज गली के आस पास का एरिया खतरों से खाली नहीं है, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार गाली गलौच संबंधित शिकायत आज बिलासपुर कलेक्टर से की गई कुछ दिन पूर्व मामलों में एफ आई आर भी दर्ज कराया गया है लेकिन उसके बाद भी असामाजिक तत्वों द्वारा घर पर घुसकर आस पास के क्षेत्रों में गाली गलौच करते हुए माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हुए है, इस पूरे मामले की जानकारी आज कलेक्टर बिलासपुर को सौंपी गई है,