छग शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह का मुंगेली प्रवास ,,,, पढ़े पूरी खबर।


छग शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह का मुंगेली प्रवास

आज दिनांक 23/3/26 को शासन द्वारा मान्यताप्राप्त छग शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह मुंगेली प्रवास में थे। उनका शिक्षक संघ जिला इकाई मुंगेली द्वारा गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया गया। संभागीय सदस्य बिलासपुर अशोक सोनी जी, प्राचार्य बी आर साव मुंगेली पी सी दिव्य जी, जिलाध्यक्ष मुंगेली अत्रि प्रताप सिंह, जिला सचिव संदीप पांडे, संगठन  मंत्री नारायण दास भास्कर जी, संरक्षक शैलेन्द्र राठौर, जिलाउपाध्यक्ष कमलेश्वर साहू, रघुनाथ सिंह, मार्गदर्शक राम कृष्ण वैष्णव जी, जिला सह सचिव अरुण बघेल, ब्लॉक उपाध्यक्ष धर्मेश पटेल, ब्लॉक सचिव पवन कश्यप, सदस्य मोहन उपाध्याय ने संजय सिंह का पुष्प ग़ुझ व श्री फल से स्वागत किए। अपने अल्पप्रवास में संजय सिंह जी ने संगठन विस्तार और कार्य पद्धति पर सभी पदाधिकारियों के साथ चर्चा किए। DPI , संभाग, जिला और  ब्लॉक के कार्यों का कैसे विभाजन कर छात्र हित के साथ शिक्षक हित में कैसे कार्य हो इस विषय पर मार्गदर्शन किए। 
छग शिक्षक संघ शासन द्वारा मान्यताप्राप्त शिक्षकों का संगठन है जिसमें प्राथमिक स्तर से कॉलेज के प्रोफेसर तक सदस्य है। शिक्षकों की छोटी छोटी कठिनाइयों को कैसे संगठन के माध्यम से, समस्याओं का समाधान किया जाए, संगठन और अधिकारी के बीच संवाद होता रहे इस विषय पर चर्चा किया गया। सदस्यता अभियान की समीक्षा के साथ आजीवन सदस्यता ग्रहण करने के फायदे संगठन का महत्व और उपयोगिता पर सभी सदस्यों द्वारा चर्चा परिचर्चा किया गया। अविभाजित मध्यप्रदेश से संगठन का कार्य चलते आ रहा है ,अखिल भारतीय स्तर में अखिल भारतीय शिक्षक संघ का शिक्षक संघ एक भाग है, पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर से अखिल भारतीय स्तर तक एक मात्र संगठन है जो  लगातार निर्विवाद रूप से लोकतांत्रिक तरीके से संचालित हो रहा है। छग शिक्षक संघ के पदाधिकारी निर्वाचन के माध्यम से चुन के आए हुए प्रतिनिधि है जिससे संगठन में निरंतरता बनी हुई है और नए नए सदस्य पदाधिकारी संघ से जुड़ते जा रहे है। 
संजय सिंह ने कहा कि संगठन का ध्येय वाक्य राष्ट्रहित, छात्रहित, शिक्षकहित को ध्यान में रखते हुए कार्य करते जाना है।
Previous Post Next Post