प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय स्वदर्शनभवन शुभम विहार बिलासपुर सेवा केंद्र के द्वारा पूज्य श्री झूलेलाल जी जयंती के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन,,,,


बिलासपुर=: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय स्वदर्शनभवन शुभम विहार बिलासपुर सेवा केंद्र के द्वारा पूज्य श्री झूलेलाल जी जयंती के शुभ अवसर पर बधाई एवं ईश्वरीय सौगात देती हुई ब्रह्माकुमारी सविता दीदी।
: कुमारी निशा दुबे लक्ष्मी देवी के रूप में, कुमारी प्रियांशी दुबे सरस्वती मां के रूप में, कुमारी मुस्कान छत्तीसगढ़ महतारी के रूप में उपस्थित थी, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आस पास के लोग उपस्थित हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, बताते चलें कि लोगों के जीवन को सरल बनाने व शांति पूर्वक माहौल व भगवान शिव के परम भक्त के रूप में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को जाना जा सकता है, सभी लोगों के जीवन में चाहे वो किसी भी धर्म के हो लोगो के जीवन में खुशियों से भरने के लिए व एक सादा व सरल जीवन जीते हुए जीवन में हर पल परोपकार कर व दूसरों की मदद कर सेवा भाव को प्रथम प्राथमिकता देते हुए, अंत में मोक्ष की प्राप्ति कर मानव जीवन को सरल व सुर्गम कैसे बनाया जा सकता है यह संस्था बखूबी जानती है, कुछ लोग दूर दूर से परिवारिक जीवन से संकट आने पर यहां आते हैं व ज्ञान प्राप्त कर एक अच्छा जीवन जी रहे हैं, शुभम विहार स्थित स्वदर्शन भवन निः स्वार्थ रूप से सतत् आगे भी आम नागरिकों का परोपकार करने वाले मार्ग पर हमेशा चलता था व चलता रहेगा।
Previous Post Next Post