विश्व महिला दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर में महिला स्टाफ का सम्मान एवं स्वास्थ्य जागरूकता समारोह संपन्न,,,,, पढ़े पूरी खबर।


विश्व महिला दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर में महिला स्टाफ का सम्मान एवं स्वास्थ्य जागरूकता समारोह संपन्न
International Women's Day के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर में कार्यरत समर्पित महिला स्टाफ के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनपद सदस्य एवं सभापति श्री गोविंद मोहले, सरपंच श्री अनिल जायसवाल तथा श्री राजेंद्र जायसवाल द्वारा सभी महिला कर्मचारियों का डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने महिला स्टाफ के समर्पण, सेवा भावना और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर डॉ. मनीष बंजारा ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना देश और समाज की प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि महिलाएँ आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ समाज को नई दिशा दे रही हैं। इसलिए उनका सम्मान, सशक्तिकरण और प्रोत्साहन हम सभी की जिम्मेदारी है।

एक महिला अपने जीवन में कई भूमिकाएँ निभाती है, लेकिन हर भूमिका में उसका त्याग, धैर्य और समर्पण ही उसे महान बनाता है।
केंद्र में महिलाओं से जुड़ी बीमारियों से जुड़ी विषय जैसे माहवारी स्वच्छता, सेल्फ ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, मोटापा,सर्वाइकल कैंसर के बचाओ के उपाय जैसे विषयों पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने महिला स्टाफ के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन केवल सम्मान का प्रतीक ही नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं के योगदान को स्वीकार करने और उन्हें और अधिक सशक्त बनाने का एक प्रेरणादायी प्रयास भी रहा।
इस अवसर पर मिथलेश राठौर, सुनीता मिरि,जलेश्वरी मिरि, मोनिका जांगड़े,सुधा त्रिवेणी, किशोर, संतोष, अंकिता, रितेश, रीना उपस्थित रहे
Previous Post Next Post