गैस, पेट्रोल-डीजल आपूर्ति हेतु राज्य नियंत्रण कक्ष स्थापित अपवाह फैलाने वालो पर होगी कड़ी कार्रवाई,,,,, पढ़े पूरी खबर।


*गैस, पेट्रोल-डीजल आपूर्ति हेतु राज्य नियंत्रण कक्ष स्थापित*
बिलासपुर, 28 मार्च 2026/पश्चिम एशियाई संकट के चलते संभावित आपूर्ति व्यवधान को देखते हुए राज्य शासन ने घरेलू गैस, पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नागरिकों की सहायता हेतु आपातकालीन नंबर  18002333663 जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर गैस एवं ईंधन आपूर्ति संबंधी जानकारी और मदद प्राप्त की जा सकती है। यह नियंत्रण कक्ष खाद्य विभाग के संचालन में कार्य करेगा। शासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी समस्या की स्थिति में उक्त नंबर पर संपर्क करें।
जिला प्रशासन ने केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार अपनी कमर कस ली है, व पेट्रोल डीजल और गैस को लेकर किसी भी प्रकार की कोई व्यक्ति अपवाह फैलाता है तो कड़ी कार्यवाही करने के भी निर्देश जारी किया गया है, बताते चलें कि अनावश्यक संग्रह करने के चक्कर में लोग बेफिजूल के पेट्रोल पंप में भीड़ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि देख में पर्याप्त भंडारण है जमाखोरी करने अपवाह फैलाने कालाबाजारी करने वाले के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी।
Previous Post Next Post