BREAKING NEWS= वार्ड नंबर 13 दीनदयाल मंगला में जल आपूर्ति की समस्या से मचा हाहाकार उधर तेज धूप की वजह से बढ़ सकती है और परेशानी,,,, पढ़े पूरी खबर।


BREAKING NEWS= वार्ड नंबर 13 दीनदयाल मंगला में पानी की समस्या से मचा हाहाकार उधर तेज धूप की वजह से बढ़ सकती है और परेशानी,,,, पढ़े पूरी खबर।

बिलासपुर= बिलासपुर जिले के नगर निगम सकरी जोन क्रमांक 1 के अंतर्गत कालोनी दीनदयाल मंगला में बीते एक हफ्ते से पानी की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है, बताते चलें कि जनता को उपलब्ध कराने वाली मूलभूत सुविधाओं में से एक पेयजल आपूर्ति का निराकरण अब तक नहीं हो पाया है, हजारों की संख्या में दीनदयाल कालोनी में मकान हैं जिसको कुछ वर्षों पहले नगर निगम सकरी को हैंडओवर किया गया था लेकिन नगर निगम बिलासपुर द्वारा यहां से भारी कर वसूला गया लेकिन जनता को सुविधाओं के नाम पर झुनझुना सा पकड़ाया गया है, ऊंट के मुंह में जीरा वाली कहावत कह सकते हैं क्योंकि यहां हजारों मकान निर्मित है जिसपर लोग रहते हैं लेकिन नाम मात्र ट्यूब/पंप चालू है उसमें से कई तो बार बार जल जाते हैं जिससे कि पानी की समस्या बढ़ रही है बताते चलें कि यदि ये स्थिति ऐसी ही बनी रही तो ये तो गर्मी की शुरुआत है आने वाले भविष्य में जल संकट खतरा और भी बढ़ सकता है, इन महत्वपूर्ण विषयों पर जोन कमिश्नर को संज्ञान में लेते हुए तत्काल समस्या का निराकरण करना चाहिए लेकिन इस प्रकार की समस्या को गंभीरता से न लेना अधिकारियों के कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा करता है।
Previous Post Next Post