BREAKING NEWS= कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जारी किया आंकड़ा जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता कलेक्टर ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की,,,,



*जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता*

 *कलेक्टर ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की*

बिलासपुर, 29 मार्च 2026/ जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है। किसी भी प्रकार की कमी या बाधा की स्थिति नहीं है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकतानुसार ही ईंधन की खरीदी करें।
      कलेक्टर ने बताया कि जिले की 38 गैस एजेंसियों में घरेलू एलपीजी के 9489 सिलेंडर तथा व्यावसायिक (19.2 किलोग्राम) के 247 सिलेंडर उपलब्ध हैं, जो वर्तमान आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त हैं। इसी प्रकार जिले के 171 पेट्रोल पंपों में भी पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। वर्तमान में पेट्रोल 1209 किलोलिटर तथा डीजल 1429 किलोलिटर की उपलब्धता दर्ज की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने नागरिकों से संयम बनाए रखने और अनावश्यक भंडारण से बचने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
Previous Post Next Post