नेपाल प्राकृतिक अध्ययन हेतु बिलासपुर से स्काउट्स-गाइड्स रवाना ,,,, पढ़े पूरी खबर।


 
*नेपाल प्राकृतिक अध्ययन हेतु बिलासपुर से स्काउट्स-गाइड्स रवाना*
बिलासपुर, 18 अप्रैल 2026/भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, बिलासपुर के स्काउटर एवं गाइडर नेपाल में आयोजित प्राकृतिक अध्ययन (जिला हाइक) के लिए उत्साहपूर्वक रवाना हुए। यह दल बिलासपुर के नेहरू चौक से बस द्वारा प्रस्थान किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार टांडे एवं जिला मुख्य आयुक्त श्री चंद्रप्रकाश बाजपेयी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए इस यात्रा को ज्ञानवर्धक और अनुशासनपूर्ण बनाने की प्रेरणा दी। इस हाइक में कुल 40 दल भाग ले रहे हैं, जो विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतिभागियों को इस दौरान देश की विविध सांस्कृतिक विरासत को समझने और अनुभव करने का अवसर मिलेगा। यह यात्रा साहसिक गतिविधियों के साथ-साथ प्रकृति के निकट रहकर सीखने, आत्मनिर्भरता विकसित करने और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। स्काउट्स एवं गाइड्स का यह प्रयास युवाओं में अनुशासन, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को प्रोत्साहित करेगा।

Previous Post Next Post