*बीजातराई मुंगेली में भव्य सत्संग का आयोजन संपन्न*
आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 को मुंगेली जिला के गांव बीजातराई में जिला स्तरीय भव्य आध्यात्मिक सत्संग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन जगतगुरु संत रामपाल जी महाराज के सान्निध्य में उनके अनुयायियों द्वारा किया गया, जिसमें जिले भर से सैकड़ो श्रद्धालु संगत ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना, मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझाना तथा लोगों को सतभक्ति की ओर प्रेरित करना रहा। सत्संग के दौरान जगतगुरु संत रामपाल जी महाराज जी के बताए गए आध्यात्मिक ज्ञान को पवित्र शास्त्रों के आधार पर सरल भाषा में समझाया गया। बताया गया कि वर्तमान समय में मनुष्य भौतिक सुख-सुविधाओं में उलझकर अपने मूल उद्देश्य को भूल गया है, जबकि सच्ची भक्ति ही जीवन को सफल बनाती है। इस ज्ञान से सभी उपस्थित जनों को गहन आध्यात्मिक लाभ प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में अनुशासन, व्यवस्था और सेवा भाव का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। स्वयंसेवकों ने पूरे आयोजन को सुचारू रूप से संचालित किया और सभी श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा। सत्संग स्थल पर स्वच्छता, पेयजल एवं बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई थी।
अंत में सभी श्रद्धालुओं ने एक स्वर में समाज सुधार, नशा मुक्ति और मानव कल्याण के संकल्प लिए। यह भव्य आयोजन जगतगुरु संत रामपाल जी महाराज जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
इस कार्यक्रम में जिला सेवादार तरुण दास, मुरली दास, प्रमोद दास,अनेक अनुयाइयों ने कार्यक्रम को सफल करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।