बिलासपुर जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में फर्जी नियुक्ति का मामला गर्माया संयुक्त संचालक शिक्षा को लिखा गया पत्र अब जे डी करेंगे जॉच,,,,, पढ़े पूरी खबर।

बिलासपुर जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में फर्जी नियुक्ति का मामला गर्माया संयुक्त संचालक शिक्षा को लिखा गया पत्र अब जे डी करेंगे जॉच,,,,, पढ़े पूरी खबर।

बिलासपुर/मुंगेली = बिलासपुर जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में फर्जी नियुक्ति का मामला फिर से गर्माया है, बताते चलें कि एक शिकायत पर कर्मचारी की नियुक्ति के समय दिए गए प्रमाण पत्र के संबंध में जांच जारी है बताते चलें कि एक कर्मचारी ने आयुर्वेद चिकित्सालय में फर्जी प्रमाण पत्र हासिल कर नौकरी प्राप्त करने का आरोप है जिसमें उस कर्मचारी के एक ही क्लास के दो दो प्रमाण पत्र है जिसमें एक प्रमाण पत्र समतुल्यता का है जबकि रेगुलर प्रमाण पत्र के एक वर्ष पूर्व समतुल्यता प्रमाण पत्र जारी किया गया है जो कि सेवा नियम के भी विपरीत है, बताते चलें कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिसमें जांजगीर डीईओ, और शक्ति डीईओ से जांच प्रतिवेदन व हसौद स्कूल से भी जांच रिपोर्ट आयुर्वेद विभाग में जमा किया गया है जिसमें विरोधाभास है जिसके चलते संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर को एक पत्र जारी किया गया है कि अंतिम जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जा सके जिस अनुक्रमांक से रोल नंबर जारी किया गया है वो प्रमाण पत्र के अनुक्रमांक से विपरीत है, या तो अंकसूची फर्जी है या फिर जॉच रिपोर्ट प्राचार्य द्वारा गलत दी गई है, अब देखने वाली बात यह है कि पूरा प्रकरण संयुक्त संचालक शिक्षा जांच करेंगे जिसमें दूध का दूध और पानी का पानी होगा।
Previous Post Next Post