ग्राम पंचायत धनगांव (च) निवासी ऋतुराज सिंह को सेतगंगा मण्डल से भाजपा युवा मोर्चा का महामंत्री तो वही श्री ओम सिंह को किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद की दी गई जिम्मेदारी,,,,,पढ़े पूरी खबर।


बिलासपुर/मुंगेली = मुंगेली जिले में बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में अपना नाम रौशन करने वाले युवा नेता ऋतुराज सिंह को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई तो वही श्री ओम सिंह को किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद सौंपा गया, बताते चलें कि युवा नेता ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में एक सामाजिक कार्यकता के रूप में अहम भूमिका निभाई है, साथ ही साथ जिले में बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इनके द्वारा किया गया है व उनके इस प्रभावशाली कार्यों को देखते हुए उनको जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने जिम्मेदारी सौंपी है,
 सेत गंगा मंडल में कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री बनने पर खुशी का लहर है पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न दायित्व पर निर्वहन करते हुए आज श्वेत गंगा मंडल के महामंत्री बने जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में बहुत खुशी और जोश है

Previous Post Next Post