IPL सट्टा के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने खाता खोला, 2 सटोरिए गिरफ्तार ,,,,, पढ़े पूरी खबर।


बिलासपुर। आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खेलने और खिलाने वाले सटोरियों की धरपकड़ शुरू हो गई है। सिविल लाइन पुलिस ने इस आईपीएल में सट्टा के खिलाफ कार्यवाही का खाता खोला है।
                      मिली जानकारी अनुसार बीते दिन सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से दो व्यक्ति के द्वारा आईपीएल मैच में हार जीत और बाल में रन बनाने ऑनलाइन जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सटोरियों की धरपकड़ के लिए सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू ने संयुक्त रूप से रेड कार्यवाही कर दो सटोरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते गिरफ़्तार करने में कामयाबी हासिल की है। वहीं पकड़े गए आरोपियों के नाम सौरभ पवार निवासी सिंधी कालोनी जरहाभाठा और कमल पंजवानी निवासी चकरभाठा बताया जा रहा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 नग मोबाइल, नगद रकम 1 लाख 48 हजार 5 सौ रूपये और एक्टिवा वाहन जप्त किया है। दोनों के विरुद्ध पुलिस ने 7(2) जुआ अधिनियम व 112 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में कर रही है।
Previous Post Next Post