जन चेतना भारत पार्टी (JCBP), छत्तीसगढ़ द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई



जन चेतना भारत पार्टी (JCBP), छत्तीसगढ़,

 बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई
दिनांक 14/02/2026 को जन चेतना भारत पार्टी (JCBP), छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश पार्टी कार्यालय हरदी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती बड़े ही गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसमें उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंग ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता (प्रवक्ता) के रूप में सुमंत मसीह जी एवं अलीम अंसारी जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे समाज में समानता और अधिकारों की जागरूकता को और अधिक मजबूत किया जा सके।
 **कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में लगभग 500 पुस्तकों के ग्रंथालय (लाइब्रेरी) का शुभारंभ किया गया,** 

 जिसका उद्देश्य युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों में अध्ययन और जागरूकता को बढ़ावा देना है। 


 *साथ ही, कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय संविधान की प्रति सुमंत मसीह जी के कर-कमलों से भेंट स्वरूप प्रदान की गई,*

 जिससे संविधान के प्रति जागरूकता और उसके मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
वक्ताओं ने बाबा साहब के संविधान निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान, दलित एवं वंचित वर्गों के उत्थान हेतु उनके संघर्ष तथा शिक्षा को सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम बताने वाले उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि जन चेतना भारत पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित साथियों में मनोज जांगड़े (तहसील प्रभारी पथरिया), खगेश केवट (तहसील प्रभारी बोदरी), रवि यादव (तहसील प्रभारी बिल्हा), बिलासपुर वार्ड 8 प्रभारी हसन अली, राजेन्द्र नवरंगे (वार्ड प्रभारी केशला बिल्हा), संत सोंड्रे जी घासी कैवर्त, किशन शास्त्री, सुखीराम, प्रदीप राजपूत शामिल रहे।
महिला शक्ति की भी सराहनीय उपस्थिति रही, जिसमें चित्ररेखा साहू, अनुपमा नागर, तरन्नुम बेगम, आनंदा गढ़ेवाल जी, अंजली यादव, मंजू श्रीवास, ललिता केवट सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एक स्वर में बाबा साहब के आदर्शों पर चलने, समाज में समानता, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने तथा संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Previous Post Next Post