MUNGELI BREAKING= धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा/गबन का आरोप प्रभारी व कम्प्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध एफ आई आर (F.I.R) दर्ज, BNS की धारा 318,(4) व 316,(5) के तहत् जुर्म दर्ज ,,,,, पढ़े पूरी खबर।

MUNGELI BREAKING= धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा/गबन का आरोप प्रभारी व कम्प्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध एफ आई आर (F.I.R) दर्ज, BNS की धारा 318,(4) व 316,(5) के तहत् जुर्म दर्ज ,,,,, पढ़े पूरी खबर।


मुंगेली = मुंगेली जिले में कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर सहकारिता विभाग एक बार फिर एक्शन मोड में दिख रहा है भ्रष्टाचार फर्जीवाड़ा करने वाले पर नकेल लगातार कसा जा रहा है सत्र 2025=26 में धान खरीदी केंद्र धरदेई में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है जहाँ समिति केंद्र के प्रभारी सहित कम्प्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध कार्यवाही की गई है, बताते चलें कि पथरिया ब्लॉक के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र धरदेई में 2156 क्विंटल धान 3100 रूपये की दर से 6683848 लाख के गबन का आरोप प्रभारी कार्तिकराम ध्रुव एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर संदीप दुबे पर लगा है, बताते चलें कि जांच दल द्वारा सोसायटी का निरीक्षण करने के उपरांत लापरवाही पूर्वक धान खरीदी प्रभारी द्वारा हेर फेर किया गया व गबन किया गया है, जॉच के आधार पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर लिया है, बताते चलें कि धान खरीदी शॉर्टेज के लगातार एक के बाद एक मामले आ रहे हैं जिसमें खरीदी प्रभारी व कम्प्यूटर ऑपरेटर के मिलीभगत सिद्ध होता जा रहा है गबन किया जाना सिद्ध हो रहा है उस आधार पर जांच करते हुए कार्यवाही की जा रही है, 
Previous Post Next Post