पेट्रोल डीजल की आपूर्ति को लेकर बिलासपुर में संचालित विभिन्न उद्योगो पर पड़ा असर अनुमति लेने पर भारी दिक्कतों का करना पड़ता है सामना ,,,,, पढ़े पूरी खबर।
बिलासपुर = बिलासपुर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में संचालित उद्योगों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिससे कि प्रोडक्शन कम हो रहा है बाजार में मंडी आ रही है यह मंडी और भी बढ़ने की संभावना है बताते चलें कि फैक्ट्री, खदानों का संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि पेट्रोल से भले डिब्बो को फैक्ट्री, या खदानों में जो मशीनें जो पेट्रोल डीजल में चलती है वहां ले जाने में अनुविभागीय दंडाधिकारी की अनुमति लेना आवश्यक है, लेकिन प्रक्रिया इतनी सुस्त है कि समय पर अनुमति नहीं देने के कारण प्रोडक्शन कम होने से बाजार में अस्थिरता उत्पन्न हो रही है जिसके चलते देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ते जा रही है बड़ी बड़ी मशीनें तो पेट्रोल टंकी पर पहुंच नहीं सकती है तो मजबूरन डिब्बे में भरकर डीजल लाया जाता है साथ ही साथ लगातार चेकिंग और दबाव बनाया जाता है अनावश्यक दस्तावेज कि मांग की जाती है जो नियम से परे है, साथ ही साथ पेट्रोल पंप में भी लिमिट तय होने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में कलेक्टर महोदय बिलासपुर को अलग से निर्देश जारी करना थोड़ी छूट देनी चाहिए जिससे कि आर्थिक विकास में बाधा ना उत्पन्न हो।
अजय कुमार मौर्य =
जिले में पेट्रोल डीजल पर्याप्त भंडारण है, यदि किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो खाद्य विभाग को जानकारी दे सकते हैं शाशन निर्देशों के अनुसार सभी पेट्रोल पंप नियमों का पालन कर रहे हैं,