कोचिंग सेंटर, होटलों, लाजो पर बिलासपुर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई 2 कोचिंग सेंटर व 2 होटल सील ,,,,,, पढ़े पूरी खबर।


कोचिंग सेंटर, होटलों, लाजो पर बिलासपुर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई 2 कोचिंग सेंटर व 2 होटल सील ,,,,,, पढ़े पूरी खबर।
बिलासपुर = लखनऊ की घटना के बाद बिलासपुर जिले के कोचिंग सेंटर व होटलों लाजो में जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी की गई है, जिसमें 2 कोचिंग सेंटर भारतीय कृषि और शिवाय लाइब्रेरी साथ में 2 होटलों को सील करते हुए 5 लोगो को नोटिस जारी कर जवाब माँगा गया है, बड़ी हैरानी की बात तब हुई जब एक लाइब्रेरी में 90 छात्र एक साथ पाये गए लेकिन वहां से निकलने का रास्ता इतना सक्रिय था कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति में वहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी, नियमों को ताक पर रखकर निर्माण किया गया है, कही न कही इसकी वजह निगम के अधिकारी भी है क्योंकि बिल्डिंग निर्माण कार्यों के पूर्व नगर निगम से परमीशन किस आधार पर दिया गया इसकी भी जांच होना जरूरी है लेकिन केवल व केवल एक व्यक्ति को दोषी बनाते हुए कार्यवाही अमूमन की जाती है, बरहाल अब देखने वाली बात यह है कि इस कार्यवाही की आगे की प्रतिक्रिया क्या होती है 
Previous Post Next Post