31 मई 2026 दिन रविवार शाम 6 बजे को रोटरी बिलासपुर क्वींस ने प्राथमिक शाला चंदन आवास , राजकिशोर नगर बिलासपुर में अपना हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट का उद्घाटन समारोह संपन्न कराया , इस स्कूल में अटल आवास के लगभग 100 बच्चे अध्ययनरत है ,स्कूल में पानी की सुविधा नहीं थी , इसके लिए पानी का कनेक्शन लेकर उसमें टुल्लू पम्प लगवाया गया तथा टंकी के द्वारा इसको जोड़कर शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था की गई ।शौचालय में छत,सेप्टिक टैंक और सोकपिट की व्यवस्था की गई ।बच्चों के बैठने के लिए दो खराब पड़े कमरों की मरम्मत कराई गई ,साथ ही पूरे स्कूल मे रंग रोगन और आकर्षक चित्रकारी कराकर , स्कूल मैदान को बच्चों के खेलने लायक तैयार कराया गया ।उद्घाटन कार्यक्रम में अध्यक्ष सीमा ठाकुर के द्वारा बच्चों को रोज़ाना स्कूल आने हेतु प्रेरित किया गया । इस प्रोजेक्ट को पूरा कराने में अध्यक्ष श्रीमती सीमा ठाकुर एवं प्रधान पाठक श्रीमती नीरा साहू व कक्षा 5 वीं की छात्रा रिंकी यादव ने गर्मी भर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। रोटरी क्लब की कोषाध्यक्ष प्रियंका जिवनानी द्वारा दो पंखे भी स्कूल को दिए गए । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोट विजय अग्रवाल , विशिष्ट अतिथि सुशील पटेरिया , विशेष अतिथि पार्षद प्रीतेश सोनी ,सचिव रोट भारती सालुंके , कोषाध्यक्ष रोट प्रियंका जिवनानी, चेयरपर्सन रोट रश्मि पटेरिया , रोटरी क्लब के समस्त सदस्य,प्रधान पाठक श्रीमती नीरा साहू , संकुल प्रभारी सी के घृतलहरे जी, शैक्षिक समन्वयक श्री योगेश पांडे जी,पूर्व पार्षद श्रीमती संध्या तिवारी जी, स.शिक्षिका प्रतिभा साहू ,अमिता चौधरी ,सीमा तिवारी अन्य प्रधान पाठक अर्चना भारद्वाज ,संतोषी राजपूत ,सोनिया तिवारी, ममता छात्रे कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक ,पालक एवम् बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही ।
31 मई 2026 दिन रविवार शाम 6 बजे को रोटरी बिलासपुर क्वींस ने प्राथमिक शाला चंदन आवास , राजकिशोर नगर बिलासपुर में अपना हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट का उद्घाटन समारोह संपन्न कराया ,,,,
byAKSHAT THAKUR
-
0