स्कूल बंद कर मुख्यमंत्री का नाम ज्ञापन* बिलासपुर निजी विद्यालय संचालक संघ अध्यक्ष श्री विष्णु प्रसाद कौशिक जी के नेतृत्व में जिला निजी विद्यालय संचालक संघ बिलासपुर के बैनर तले जिले के 50 से अधिक विद्यालयों के संचालक प्राचार्य और शिक्षक कर्मचारी एक स्वर में सड़क पर उतरे


*स्कूल बंद कर मुख्यमंत्री का नाम ज्ञापन* बिलासपुर निजी विद्यालय संचालक संघ अध्यक्ष श्री विष्णु प्रसाद कौशिक जी के नेतृत्व में जिला निजी विद्यालय संचालक संघ बिलासपुर के बैनर तले जिले के 50 से अधिक विद्यालयों के संचालक प्राचार्य और शिक्षक कर्मचारी एक स्वर में सड़क पर उतरे बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान से जिला कलेक्टर मुख्यालय तक बहुत बड़ी संख्या में रैली के रूप धरना आंदोलन किया गया ।और उपस्थित हुए प्रबुद्ध जनों ने हल्ला बोल आंदोलन के जरिए प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए मांग रखी ।। *जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष विष्णु प्रसाद कौशिक* ने बताया कि यह आंदोलन पाठ्य पुस्तक निगम में व्याप्त भ्रष्ट तंत्र और पाठ्य पुस्तक निगम की घोर लापरवाही के विरुद्ध है कौशिक जी ने कहा यह विडंबना है कि शासकीय स्कूलों को पुस्तके 15 जून तक मिल चुकी है लेकिन निजी विद्यालयों के बच्चों के साथ यह भेद-भावपूर्ण व्यवहार क्यों है ? हमारी मांग है कि छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा 5 जुलाई तक निजी विद्यालयों को आवश्यक सभी पुस्तक अनिवार्य से उपलब्ध कराई जाए यदि उक्त तिथि तक पुस्तक प्राप्त नहीं होती है तो संघ पूरे प्रदेश में एक प्रदेशव्यापी आंदोलन के रूप में उग्र धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा । * जिला उपाध्यक्ष हीरालाल देवागन* जी ने बताया कि प्रदेश की शासकीय विद्यालयों को पुस्तक उपलब्ध करा दी गई है और हमारे बच्चों को जुलाई माह के अंत तक पुस्तक मिलने की संभावना है । अर्थात हमारे बच्चों को जो 10 माह में हम पाठ्यक्रम पूरा कराते हैं उसे हम पांच माह में कैसे पूरा किया जा सकता है । क्योंकि शिक्षा कैलेंडर के अनुसार परीक्षा फरवरी माह में होने जा रहा है जिससे हमारे बच्चों के लिए अध्ययन अध्यापन का समय केवल 5 माह बस जाता है और 1 अप्रैल से नया सत्र लागू हो जाएगा ऐसी स्थिति में बिना पुस्तक के हम बच्चों को कैसे पढ़ाए । इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए हीरालाल देवांगन जी, अंकेश गुप्ता जी ,गोपाल प्रसाद साहू जी अनिल कौशिक जी , मनोज कुमार कौशिक जी , नरेंद्र नाथ गहवाई जी, नरेंद्र गुप्ता जी कीरित पटेल जी मीरा श्रीवास ,राज रमणी जी एस क्षत्री जी का विशेष सहयोग रहा इनके साथ बहुत अधिक संख्या में विद्यालय के संचालक शिक्षक गण साथी उपस्थित रहे ।
Previous Post Next Post