चरित्र शंका के चलते दीनदयाल कालोनी मंगला में दिनदहाड़े पति ने की पत्नी की हत्या,,,,, पढ़े पूरी खबर।

बिलासपुर = सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थित दीनदयाल कॉलोनी की है। दोपहर लगभग करीब 3 से 3:30 बजे के बीच पति पंचूराम ने घरेलू विवाद, चरित्र शंका के शक पर अपनी पत्नी सुमित्रा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया,हालांकि दोनों मामलों में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया, लेकिन बड़ा सवाल अब भी कायम है कि आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधी पहले वारदात को अंजाम देते हैं और फिर निश्चिंत होकर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार करते हैं। शहर में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि गिरफ्तारी की सफलता से ज्यादा जरूरी अपराधों की रोकथाम है। आखिर पुलिस का खौफ अपराधियों के मन में कब दिखाई देगा, यह सवाल अब आम नागरिकों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।
Previous Post Next Post