छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के भवन को तोड़ने वालों पर कब होगी कार्यवाही, किसने किया था गुमराह शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वालों पर कब होगी कार्यवाही बड़ा सवाल?

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के भवन को तोड़ने वालों पर कब होगी कार्यवाही, किसने किया था गुमराह शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वालों पर कब होगी कार्यवाही बड़ा सवाल?

बिलासपुर = बिलासपुर जिले के नेहरू नगर स्थित सामुदायिक भवन को तोड़ने वालों पर आखिर जिला प्रशासन कब तक कोई ठोस कार्रवाई करेगा यह बड़ा सवाल लोगो के मन में है बताते चलें कि कुछ ही दिन पहले एक मोहम्मद अली नाम के शख्स ने हाउसिंग बोर्ड के भवन को खुद का बताते हुए बिना किसी सूचना के बोर्ड के भवन को तोड़ना शुरू कर दिया सूचना मिलते ही हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ने जैसे तैसे तोड़ फोड़ को रुकवाते हुए एफ आई आर दर्ज किया एफ आई आर दर्ज होने के बाद मामले का खुलासा हुआ कि मजिस्ट्रेट द्वारा आदेश जारी किया था बाद मे पूरी बात की जानकारी मिलने के बाद रोक लगाते हुए स्टे ऑडर जारी किया गया लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आर आई पटवारी जो कि राजस्व विभाग में मुख्य जानकारी इनको होती है इनके द्वारा दिए गए दस्तावेज के आधार पर ही मजिस्ट्रेट द्वारा किसी भी प्रकार का आदेश जारी किया जाता है, कही न कही बड़ा सवाल खड़ा होता है कि दाल में तो कुछ काला है, बरहाल यह पूरे मामले की जांच की जा रही है लेकिन लाखों रुपए की जो आर्थिक क्षति पहुंचाई जा चुकी है इसके लिए जिम्मेदार कौन है, बिना किसी जानकारी के बगैर ऐसी कौन सी नौबत आ गई कि भवन को तोड़ना जरूरी था इस बिंदु पर यदि प्रमुखता से जांच की जाए तो पूरा सच सामने आ सकता है।
Previous Post Next Post