बिलासपुर जिले में श्रम एक्ट का बन रहा मजाक अधिकतर शैक्षणिक व चिकित्सकीय संस्थान में कार्यरत मजदूरों को नहीं मिल रहा न्याय,,,,, पढ़े पूरी खबर।
बिलासपुर जिले में सरकारी कॉलेज हो या सरकारी अस्पताल हो लगभग इन सभी जगह श्रम एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा है, बताते चले कि सुरक्षा कर्मियों और साफ सफाई व्यवस्था के लिए ठेकेदार के माध्यम से कर्मचारी लगा तो दिया जाता है लेकिन श्रम विभाग के सुस्त कार्यप्रणाली के चलते उनके नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, इन सभी जगहों पर न्यूनतम मजदूरी दर भी नहीं दिया जा रहा है कागज पर सभी दस्तावेज सही होता हैं लेकिन एक मजदूर के जेब में कितना पैसा पहुंच रहा है इसका जिम्मेदारी कौन लेगा बड़ा सवालिया निशान खड़ा होता हैं श्रम विभाग सहित जिला प्रशासन को टीम बनाकर इन सभी जगहों पर निरीक्षण करना चाहिए ताकि किसी से साथ अन्याय न हो सके ।