बिलासपुर = बिलासपुर जिले में विभिन्न कालोनियों में आप इस तरह के पेड़ देख सकते हैं जो विद्युत तार से टकराते हुए शॉर्ट सर्किट जैसे गम्भीर समस्या को उत्पन्न देते हैं, विशेषकर मंगला व आस पास के क्षेत्रों में कालोनियों में इस तरह के सड़क किनारे वृक्ष लगाए जाते हैं जो सीधे बिजली के तारो से टकराते हैं जिन्हें बरसात के पहले काटा नहीं जाता है जिसके कारण तार बार बार टूटकर एक गम्भीर हादसे की वजह बनती है लाखों करोड़ों रुपए की निगम की बजट होने के बाद भी आम जनता को लाइट बंद जैसी समस्या व हादसों का सामना करना पड़ता है, आखिर इतना भारी भरकम टैक्स देने के बाद भी इस प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है यह समझ से परे है,
विद्युत प्रवाह होते हुए तार को ढका है पेड़ ने।