शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा (ब्लाइंड स्कूल) में चोरी का मामले में एफ आई आर अब तक नहीं,,,,, पढ़े पूरी खबर।
बिलासपुर = बिलासपुर जिले के तिफरा में स्थित समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित ब्लाइंड स्कूल में चोरी का मामला कुछ दिन पहले आया था जिसमें एसी पलंग गद्दे व अन्य सामान चोरी होने की जानकारी मिली थी संयुक्त संचालक ने अप्रैल माह में इसकी शिकायत दर्ज कर एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए थे जिसमें अब तक कार्रवाई नहीं हुई है जिससे विभाग पर बड़ा सवाल खड़ा होता है कि एफ आई आर दर्ज क्यों नहीं कराया गया, और मामले को क्यों दबाया गया, स्कूल में काम करने वाले एक कर्मचारी द्वारा सामान घर ले जाने के बाद में जानकारी लगने पर वापस रख दिया गया था बाद में एसी गद्दे आदि समानों की चोरी की जानकारी हुई थी सीसीटीवी में एक कर्मचारी सहित अन्य साथियों की भी जानकारी मिल रही थी लेकिन बाकी को काम से नहीं निकाला गया न ही इस पूरे मामले में एफ आई आर दर्ज किया गया है, स्पष्ट है यदि कठोर कार्यवाही नहीं की गई तो आने वाले समय में और गम्भीर अपराध को ये भ्रष्ट कर्मचारी जन्म दे सकते हैं,