अप्रेंटिसशिप एक ट्रेनिंग ही नहीं बल्कि अपने हुनर को तराशने का एक मौका है ,,,,, पढ़े पूरी खबर।


*अप्रेंटिसशिप एक ट्रेनिंग ही नहीं बल्कि अपने हुनर को तराशने का एक मौका है*

आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी में गत दिवस अप्रेंटिसशीप एवं प्रधानमंत्री इंटर्नशीप प्रोग्राम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें संस्था के प्राचार्य श्री नवीन कुमार साहू द्वारा प्रशिक्षणार्थीयों को सम्बोधित करते हुए बताया की अप्रेंटिसशीप ट्रेनिंग, PMIS के जरिये ना केवल हमें एक रोजगार प्राप्त होता है अपितु अपने हुनर को तराशने का एक अवसर भी प्राप्त होता है, जहा से हम समाज में एक अच्छा प्रभावशाली मुकाम तक आगे बढ़ सकते है. इस कार्यक्रम में संस्था के सभी ट्रेड्स फिटर, विद्युतकार, वेल्डर, डीज़ल मैकेनिक इत्यादि व्यवसाय के प्रशिक्षु उपस्थित रहे. कार्यक्रम में NAPS पोर्टल में रजिस्ट्रेशन एवं ट्रेनिंग के विषय में अप्रेंटिसशीप प्रभारी श्री विक्रम प्रताप सिंह, NAPS प्रभारी आशीष श्रीवास द्वारा विस्तृत रूप में बताया गया. कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ अधीक्षक श्री डी के तिवारी, श्री एम एस पराये, श्री आजम खान , श्री अनुराग तिवारी उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post