तखतपुर जनपद के ग्राम साल्हेकापा में मूलभूल सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, बिना बिजली के कर रहे जीवन यापन ,,,,, पढ़े पूरी खबर।


तखतपुर जनपद के ग्राम साल्हेकापा में मूलभूल सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, बिना बिजली के कर रहे जीवन यापन ,,,,, पढ़े पूरी खबर।

बिलासपुर= बिलासपुर जिले के जनपद पंचायत तखतपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सालहेकापा के आश्रित ग्राम धनुहार पारा में बिजली की समस्या के चलते ग्रामीण कई वर्षों से परेशान है उन्होंने बताया कि उनका ग्राम पंचायत मूल भूत सुविधाओं से वंचित है, कुछ मकानों में तो लो वोल्ट पर दिन भर गुजारा किया जाता है, खेती किसानी तो भगवान भरोसे ही है, बताते चलें कि यहां के क्षेत्रीय विधायक सहित कलेक्टर व जनपद पंचायत तखतपुर में कई बार अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद भी आज दिनांक तक किसी भी प्रकार के उनके समस्या का निदान नहीं हो पाया है, ग्राम पंचायत से महज कुछ ही दूर लाईन उपलब्ध हैं लेकिन उसके बाद भी विद्युत विभाग विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत उपलब्ध नहीं करा पा रहा है न ही जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई ध्यान दिया जा रहा है न ही जिला प्रशासन इस पूरे मामले में अब तक कोई निर्णय ले पा रहे हैं, जिससे कि ग्राम पंचायत के ग्रामीण काफी परेशान हैं, एक ओर सरकार बड़े बड़े दावे करती है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही देखने को मिलती हैं केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है उसके बावजूद भी एक गांव में विद्युत उपलब्ध नहीं कराई जा रही है जो समझ के परे है, 
Previous Post Next Post