*PMAYG हितग्राहियों के अपूर्ण आवासो पूर्ण कराने पर जोर, जनपद बिल्हा में आयोजित हुई कर्मचारियों क़ी संयुक्त समीक्षा बैठक*


दिनांक 10/06/2026 को जनपद पंचायत बिल्हा में श्री कुमार सिह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद बिल्हा, नन्द किशोर सिँह प्रभारी अधिकारी (आवास) एवं अभिजीत दुबे सहायक अभियंता (आवास) के द्वारा जनपद बिल्हा के समस्त उप अभियंता ग्रायासे, समस्त सहायक विकास विस्तार अधिकारी, समस्त तकनीकी सहायक, समस्त आवास आवास मित्रों एवं रोजगार सहायको की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
उक्त बैठक के दौरान सभी तकनीकी सहायको एवं आवास मित्रों को निर्देशित किया गया कि अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र प्रारंभ कराया जाए तथा निर्माणाधीन आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराने एवं लक्ष्य 30 जून के आवास निर्माण के लक्ष्य क़ो पूरा करने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही आवास मित्रो क़ो हितग्राहियों से नियमित संपर्क बनाकर उन्हें निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए भी कहा गया।
साथ ही, जियो-टैगिंग कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी दी गई।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी आवास मित्र अपने-अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने हेतु गंभीरता से कार्य करें तथा शासन की मंशा के अनुरूप पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देश दिए गए।
Previous Post Next Post