बिलासपुर के 16 परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्न पत्रों का वितरण संपन्न**कलेक्टर एवं जिला प्रशासन की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच थानों के लिए रवाना हुईं बसें ,,,,,




*​द्वितीय अवसर मुख्य परीक्षा 2026: बिलासपुर के 16 परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्न पत्रों का वितरण संपन्न*
*​कलेक्टर एवं जिला प्रशासन की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच थानों के लिए रवाना हुईं बसें*
​बिलासपुर, 06 जुलाई 2026:- 
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित होने वाली 'द्वितीय अवसर मुख्य परीक्षा 2026' की तैयारियाँ बिलासपुर जिले में पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में आज, 6 जुलाई 2026 को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्न पत्रों का सुचारू एवं सुरक्षित वितरण सुनिश्चित किया गया।
*​वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुआ वितरण*
प्रश्न पत्रों का वितरण शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक शाला (सेजेश), गांधी चौक, बिलासपुर में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रामेश्वर जायसवाल एवं सहायक संचालक श्रीमती वर्षा शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस प्रक्रिया के तहत जिले के कुल 16 परीक्षा केंद्रों के लिए गोपनीय परीक्षा सामग्रियां और प्रश्न पत्र वितरित किए गए।

*​प्रशासनिक मुस्तैदी और कड़ी सुरक्षा*
परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। संयुक्त कलेक्टर नारायण गबेल के दिशा-निर्देशन में तहसीलदारों और संकुल समन्वयकों की उपस्थिति में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रूप से संबंधित थानों तक पहुँचाने के लिए संकुल समन्वयकों की निगरानी में विशेष बसों को रवाना किया गया।
​जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल ने कहा–
"परीक्षा की निष्पक्षता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। सभी 16 केंद्रों के लिए प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा के बीच भेजे जा चुके हैं और परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हैं।"
​कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था और सुचारू संचालन के लिए सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक और उड़नदस्ता दल भी मुस्तैद रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post