आज दिनांक 21 जुलाई 2026 में शाला प्रवेश उत्सव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजौर में सम्माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष महोदय श्री राजेश सूर्यवंशी जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई शाला प्रवेश उत्सव में कक्षा पहली कक्षा छठवीं कक्षा नवमी में नव प्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर सम्मान करते हुए निशुल्क पाठ्य पुस्तक गणवेश एवं कक्षा नवमी के बालिकाओं को पाठ्य पुस्तक के साथ-साथ निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल मुख्य अतिथि महोदय द्वारा प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया साथ ही कक्षा आठवीं कक्षा नवमी कक्षा दसवीं कक्षा ग्यारहवीं कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को सत्र 2025-26 में कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान ग्रहण करने वालों को मेडल से सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि महोदय द्वारा विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आकर विद्या ग्रहण करते हुए अपने घर परिवार गांव जिला का नाम रोशन करने प्रेरित किया गया साथ ही ज्ञान का ही सम्मान होता है कथन के साथ विद्यार्थीयों को नियमित अध्ययन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया कार्यक्रम में वार्ड के पार्षद श्री सुनील सोनकर जी एवं सांसद प्रतिनिधि श्री रमेश कुमार गुप्ता जी एसएमसी अध्यक्ष महानंद सूर्यवंशी जी उपाध्यक्ष खेल कुमारी पटेल साथ ही एमसी के सदस्य एवं अभिभावक अपनी उपस्थिति दिए संकुल के सभी शिक्षक विद्यालय के सभी शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित रहे अंत में प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।
आज दिनांक 21 जुलाई 2026 में शाला प्रवेश उत्सव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजौर में सम्माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष महोदय श्री राजेश सूर्यवंशी जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई
byAKSHAT THAKUR
-
0