अवैध प्लॉटिंग पर नहीं लग रहा लगाम मंगला क्षेत्र में जमकर हो रही अवैध प्लाटिंग सीएम हेल्पलाइन में दर्ज की गई शिकायत कार्यवाही का इंतजार,,,, पढ़े पूरी खबर।


अवैध प्लॉटिंग पर नहीं लग रहा लगाम मंगला क्षेत्र में जमकर हो रही अवैध प्लाटिंग सीएम हेल्पलाइन में दर्ज की गई शिकायत कार्यवाही का इंतजार,,,, पढ़े पूरी खबर।

बिलासपुर जिले के मंगला वार्ड नंबर 13 और आस पास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में अवैध प्लाटिंग के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है, यहां कुछ गिनी चुनी बड़ी बड़ी कालोनियां है जहां पर tnc रेरा अनुमति के बाद ही प्लॉटिंग की जा रही है लेकिन दर्जनों की संख्या में कुछ लोगों द्वारा इन बड़ी बड़ी कालोनियों के आस पास छोटे छोटे टुकड़ों में जमीन लेकर बिना किसी tnc रेरा अनुमति के टुकड़ों में प्लाट बेचा जा रहा है, जो कि शासन नियमों के विपरीत है, कुछ कालोनियों में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो रही है, बताते चलें कि बिल्डरों द्वारा आम जनता को धोखे में रखकर जमीन पर मकान बनाकर बेच दिया जाता है लेकिन नालिया नहीं बनाई जाती है, ना ही रोड बनाया जाता है, जिससे कि घरों से निकलने वाला पानी भी रोड पर आ मिलता है, ऊपर से अवैध अतिक्रमण के चलते पानी निकासी नहीं हो पाती है, जिससे कि नालों में कचरा जाम हो जाता है, विभिन्न प्रकार की बीमारियों के उत्पन्न होने का खतरा बना हुआ होता है, यदि इस पर लगाम नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में और भी गम्भीर मामले देखने को मिलने की संभावना है, 

Post a Comment

Previous Post Next Post