बिलासपुर= स्वामी आत्मानंद स्कूल तिलक नगर में बच्चों को फेल करने का मामला सामने आया है जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे कलेक्टर संजय अग्रवाल को आवेदन देते हुए बच्चो के भविष्य को बचाने की गुहार लगाई है व बताया है कि स्वामी आत्मानंद स्कूल तिलक नगर में 9 वी और 11 कक्षा के बच्चों को बड़ी संख्या में फेल कर दिया गया है, 9 वी में 67 बच्चे थे जिसमें 45 बच्चे पूरक आ गए थे वहीं 11 वी में 42 बच्चे थे जिसमें 22 बच्चों को अवसर परीक्षा में फेल कर दिया गया है जो कही न कही स्कूल के शिक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़ा करता है, की इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को कैसे फेल कर दिया गया है व क्या शिक्षा व्यवस्था सही नहीं है, कही न कही चूक जरूर हुई है, इस पूरे मामले में कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया है अब देखने वाली बात यह होगी कि भविष्य को देखते हुए कलेक्टर द्वारा क्या उनको पुनः अवसर प्रदान किया जाता है,
स्वामी आत्मानंद स्कूल तिलक नगर में बच्चों को बड़ी संख्या में फेल करने का मामला, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,,,, पढ़े पूरी खबर।
byAKSHAT THAKUR
-
0