केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हुंकार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रघुराज सिंह श्रीनेत के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन (मुंगेली ग्रामीण)
सरकार की युवा विरोधी नीति और लोकतांत्रिक मूल्य की हत्या के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण मुंगेली के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री संजीत बनर्जी ने गांव गांव में बिक रहे शराब के लिए पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी के अगर 15 दिनों के अंदर अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं होती तो बड़ी आंदोलन की जाएगी उन्होंने मंच से कई बार केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज सड़कों की जर्जर स्थिति को लेकर सरकार को आड़ेहाथ लिया एवं सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ एक जुटता का संदेश दिया इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू जी के द्वारा बहुत ही प्रभावी ढंग से अपनी बात रखते हुए गिरफ्तारी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए राम मंदिर पर हुए चंदा चोरी को करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर ठेस पहुंचाने वाली घटना बताया आगे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रघुराज सिंह श्रीनेत ने कहा कि छात्र चारदीवारी में बैठकर सिर्फ पुस्तक पढ़ने वाला जीव नहीं है वह देश का भविष्य है छात्र युवा विरोधी नीतियों को लोकतंत्र की हत्या बताया देश इस प्रकार की अन्याय को सहन नहीं करेगा आगे पूर्व विधायक श्री चंद्रभान बरमते ने भी अपनी बातें रखी कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री थानेश्वर साहू जी संजीत बनर्जी रघुराज सिंह चंद्रभान बारमते भूपेंद्र साहू राजेंद्र यादव महेंद्र यादव सोनू ठाकुर रामभरो साहू तुलसीराम रूपदास अनीश मसीह हीरा दास धेलॉराम भवानी माथुर राजू धर्मेंद्र शिवराज सिंह मुकेश विकास पात्रे शिव नारद टेकराम सोनवानी मोनू भास्कर धीरेंद्र कृष्ण यादव हरे राम मोहित हेमंत संदीप एवं भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे