महाराणा प्रताप चौक स्थित जय मां दुर्गा लॉज में समर्थकों ने उमाकांत सिंह का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया ,,,,,


महाराणा प्रताप चौक, मुंगेली स्थित जय मां दुर्गा लॉज में उमाकांत सिंह का जन्मदिवस समर्थकों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे, केक काटकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान कई समर्थकों ने यह भी कहा कि वे उमाकांत सिंह के लंबे समय से किए जा रहे सामाजिक एवं जनहित कार्यों को देखते हुए उन्हें संगठन और जनप्रतिनिधित्व में अधिक अवसर दिए जाने की अपेक्षा रखते हैं। समर्थकों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें एल्डरमैन के रूप में अवसर न मिलने से वे निराश हैं और आशा करते हैं कि भविष्य में पार्टी उनके योगदान का उचित सम्मान करेगी।
इस अवसर पर उमाकांत सिंह ने सभी समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लिए पद से अधिक महत्वपूर्ण जनता का विश्वास और सेवा है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी पूरी निष्ठा के साथ समाज एवं क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन एवं मिठाई वितरण के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post