तारबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत धर्म परिवर्तन का मामला आया सामने हिंदू संगठनों ने लगाया आरोप मचा हड़कंप,,,,, पढ़े पूरी खबर।

बिलासपुर = बिलासपुर जिले के तारबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत धर्मांतरण का मामला सामने आया है जहां बंद कमरो में कुछ लोगों द्वारा गरीब हिन्दू परिवार को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया है, जिसमें एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है, बताते चले कि दूसरे पक्ष ने यह आरोप लगाया है कि हमारे द्वारा किसी भी प्रकार का धर्म परिवर्तन नहीं कराया जा रहा है पूजा अर्चना की जा रही थी लेकिन इसके बाद भी कार्यवाही की गई है, वही भगवा ब्रिगेड व सर्व हिन्दू समाज ने यह कहा है कि भोले भाले गरीब हिन्दू परिवार को भड़काकर उनको धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, उन्होंने यह भी कहा है कि यदि धर्म परिवर्तन करना है तो कानून में विधिवत प्रक्रिया के अनुसार करना चाहिए आवेदन देकर नियमानुसार करे छुपकर माहौल खराब करने का काम न करे समाज में सम्मान पाकर कुछ रुपयों की लालच के चक्कर में दूसरे धर्मों को ना अपनाए, बरहाल इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की नजर बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post