ईद-ए-मिलाद और गणेश चतुर्थी को लेकर शांति समिति की बैठक 21 अगस्त को ,,,, पढ़े पूरी खबर।


ईद-ए-मिलाद और गणेश चतुर्थी को लेकर शांति समिति की बैठक 21 अगस्त को
बिलासपुर, 18 अगस्त 2026/ ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) एवं गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में मनाए जाने को लेकर शांति समिति की बैठक 21 अगस्त को शाम 5 बजे मंथन सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक होगी।
        बैठक में आगामी 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद तथा 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने सहित आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा। पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी समिति के सदस्यों से चर्चा की जाएगी। जिला प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों से बैठक में उपस्थित होकर पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुझाव एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post