पाम एनक्लेव, सरकंडा में 40 KW सोलर पैनल का भव्य उदघाटन, अतिथियों ने की हरित पहल की सराहना ,,,, पढ़े पूरी खबर।




*पाम एनक्लेव, सरकंडा में 40 KW सोलर पैनल का भव्य उदघाटन, अतिथियों ने की हरित पहल की सराहना*

*बिलासपुर, 30 अगस्त 2026*

पाम एनक्लेव आवासीय सहकारी समिति, सरकंडा, बिलासपुर में आज ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया। सोसायटी परिसर में पीएम सूर्यघर योजना के तहत 40 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि श्री सुशांत शुक्ला जी* रहे। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु *विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल जी, एसएसपी श्री रजनेश सिंह जी एवं आयुक्त नगर निगम श्री प्रकाश सर्वे ,भट्ट एंटरप्राइजेज की ओर से उचित सूद एवं गौरव पटेल, नगर निगम भवन अधिकारी  श्री अनुपम तिवारी   विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं श्रीफल चढ़ाकर सोलर प्लांट का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुशांत शुक्ला जी ने कहा कि "पाम एनक्लेव समिति द्वारा लिया गया यह निर्णय पूरे बिलासपुर के लिए प्रेरणादायक है। सौर ऊर्जा ही भविष्य है और ऐसी आवासीय समितियों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।"

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल जी ने कहा कि प्रशासन हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और पाम एनक्लेव का यह प्रयास स्वच्छ बिलासपुर, हरित बिलासपुर की संकल्पना को साकार करता है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्लांट से सोसायटी के कॉमन एरिया की बिजली की आवश्यकता पूरी होगी, जिससे बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग मिलेगा।
अतिथियों का स्वागत सोसायटी से श्रीमती साधना गंगोपाध्याय, श्रीमती मधुमिता साहा ,श्रीमती नलिनी अवस्थी एवं श्रीमती भावना जैन. बी के साहा द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन भट्ट एंटरप्राइजेज के उचित सूद, गौरव पटेल, चाहत जैन, रेयांश गुप्ता द्वारा किया गया जिन्होंने सम्पूर्ण योजना की जानकारी दी ।
कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष, सचिव, कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन समिति के सचिव श्री बी के साहा द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post